'ब्रेकिंग बैड' के ऐक्टर मार्क मार्गोलिस का 83 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
अमेरिकी टीवी शो 'ब्रेकिंग बैड' और 'बेटर कॉल शाउल' के ऐक्टर मार्क मार्गोलिस का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके बेटे व ऐक्टर माॅर्गन मार्गोलिस के मुताबिक, मार्क का एक बीमारी के चलते गुरुवार को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में निधन हुआ। 'ब्रेकिंग बैड' के मेकर्स ने शोक जताते हुए कहा, "उन्हें मिस करेंगे।"