ब्रेट ली ने बीबीएल मैच के दौरान भारतीय मूल के निखिल चौधरी से हिंदी में की बातचीत

बीबीएल में कमेंट्री कर रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ ब्रेट ली ने एक मैच के दौरान फील्डिंग कर रहे भारतीय मूल के ऑल-राउंडर निखिल चौधरी से हिंदी में बातचीत की जिसका वीडियो वायरल हो गया है। ब्रेट ली कहते सुने गए, "आप कैसे हो? आपसे मिलकर खुशी हुई।" निखिल ने जवाब दिया, "मैं ठीक हूं। आपकी हिंदी बहुत अच्छी है।"

Load More