ब्रेन डेड घोषित नोएडा की 6-वर्षीय बच्ची के माता-पिता ने दान किए उसके अंग, बचीं 5 ज़िंदगियां
एएनआई के मुताबिक, नोएडा में जिस 6-वर्षीय रोली प्रजापति को अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मारी थी उसके माता-पिता ने उसके अंग दान किए हैं जिससे 5 ज़िंदगियां बचाई गई हैं। रोली को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित किया था। बच्ची के पिता ने कहा, "वह अन्य लोगों की ज़िंदगियों में ज़िंदा रहेगी और उन्हें मुस्कुराने की वजह देगी।"