ब्रेसवेल ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, भारत में 7 नंबर के बल्लेबाज़ का सर्वाधिक वनडे स्कोर बनाया
न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर माइकल ब्रेसवेल ने भारतीय ज़मीन पर किसी 7 नंबर के बल्लेबाज़ के सर्वाधिक वनडे स्कोर का रिकॉर्ड बनाया है। हैदराबाद में भारत के खिलाफ पहले वनडे में ब्रेसवेल ने बुधवार को 140(78) रन बनाकर एम.एस. धोनी को पछाड़ा जिन्होंने 2007 में चेन्नई में एशिया इलेवन की ओर से खेलते हुए अफ्रीका इलेवन के खिलाफ 139*-रन बनाए थे।