ब्रैंड इंडिया आ गया है: भारत को ऑस्कर मिलने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
ऑस्कर में भारत को दो अवॉर्ड मिलने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ब्रैंड इंडिया आ गया है और यह तो बस शुरुआत है। उन्होंने कहा कि आरआरआर के 'नाटू नाटू' ने न केवल देश में बल्कि पूरे विश्व में लोगों के दिलों को जीता है। बकौल अनुराग, 'नाटू नाटू' करोड़ों लोगों के दिलों में धड़क रहा है।