ब्रैंड फाइनेंस के मुताबिक दुनिया के 10 सबसे मूल्यवान ब्रैंड्स कौनसे हैं?
ब्रैंड फाइनेंस की रिपोर्ट के मुताबिक, एमेज़ॉन $299.3 बिलियन के मूल्यांकन के साथ एप्पल ($297.5 बिलियन) को पछाड़कर 2023 का दुनिया का सबसे मूल्यवान ब्रैंड बन गया है। इस सूची में एप्पल दूसरे, गूगल तीसरे, माइक्रोसॉफ्ट चौथे और वॉलमार्ट 5वें पायदान पर रहे। इनके बाद सैमसंग, आईसीबीसी (इंडस्ट्रियल ऐंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना), वेरिज़ॉन, टेस्ला और टिक-टॉक का स्थान है।