ब्रैड पिट के साथ दिखीं उनकी कथित गर्लफ्रेंड इनेस, पति पॉल ने हाल ही में दी तलाक की अर्ज़ी
हॉलीवुड ऐक्टर ब्रैड पिट हाल ही में पेरिस में हुए सीज़र अवॉर्ड्स शो के डिनर में अपनी कथित गर्लफ्रेंड व सेलिब्रिटी हेल्थ कोच इनेस दे रेमोन के साथ नज़र आए। इनेस के पति व ऐक्टर पॉल वेस्ली ने कुछ दिन पहले ही तलाक के लिए अर्ज़ी दी थी। बकौल रिपोर्ट्स, ब्रैड और इनेस सीज़र अवॉर्ड्स में साथ पहुंचे थे।