ब्रैड पिट ने हमारे बच्चों पर बियर उड़ेली थी, एक बच्चे का गला भी दबाया था: एंजेलिना जोली
ऐक्ट्रेस एंजेलिना जोली ने मंगलवार को दायर मुकदमे में आरोप लगाया कि ब्रैड पिट ने 2016 में एक प्राइवेट जेट में उनके एक बच्चे का गला दबाया जबकि दूसरे को पीटा था। बकौल जोली, पिट ने बच्चों पर बियर और रेड वाइन उड़ेल दी थी। जोली ने पिट पर उन्हें बाथरूम की दीवार पर धक्का देने का भी आरोप लगाया।