ब्रैथवेट की गेंदबाज़ी के दौरान 'भट्टा फेंक रहा है' कहते स्टंप माइक पर सुने गए विराट कोहली
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज़ के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट की गेंदों का सामना करने के दौरान विराट कोहली 'भट्टा फेंक रहा है' कहते स्टंप माइक पर सुने गए। कोहली उन पर चकिंग का आरोप लगा रहे थे। गौरतलब है, पिछली बार 2019 में भारत के वेस्टइंडीज़ दौरे पर भी ब्रैथवेट के संदिग्ध ऐक्शन पर सवाल उठे थे।