ब्रॉड ने शेयर की अपने पब में लगी भीषण आग की तस्वीर, कहा, 'इस पर विश्वास नहीं हो रहा है'
इंग्लिश पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने पब में लगी भीषण आग की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "मुझे खबर पर विश्वास नहीं हो रहा...यकीन नहीं होता कि मैं अब भी इस पर विश्वास कर सकता हूं।" बकौल ब्रॉड, "शुक्र है...किसी को चोट नहीं आई...नॉटिंघमशायर फायर सर्विस ने शानदार प्रयास किए और समर्थन के लिए ग्रामीणों का धन्यवाद।"