ब्रॉवरी शहर में रूसी सैनिकों ने बच्ची का किया यौन शोषण, उसकी मां का किया गैंगरेप: यूक्रेन
यूक्रेन के मुताबिक, ब्रॉवरी शहर में एक शख्स के सामने रूसी सैनिकों ने उसकी 4-वर्षीय बेटी का यौन शोषण व पत्नी का गैंगरेप किया। रॉयटर्स द्वारा ऐक्सेस किए गए अदालती दस्तावेज़ के मुताबिक, एक सैनिक ने यौन शोषण से पहले बच्ची से कहा था कि वह 'उसे औरत बना देगा'। यह घटना कीव पर कब्ज़ा करने के दौरान हुई थी।