ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने के लिए जेल में जानबूझकर आम व मिठाइयां खा रहे हैं केजरीवाल: ईडी
ईडी ने दिल्ली के कोर्ट से कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने के लिए तिहाड़ जेल में जानबूझकर आम, मिठाइयों और चीनी वाली चाय का सेवन कर रहे हैं। बकौल ईडी, केजरीवाल बढ़ते हुए ब्लड शुगर लेवल को ज़मानत का आधार बनाना चाहते हैं। कोर्ट ने जेल प्रशासन से केजरीवाल के खान-पान का चार्ट मांगा है।