ब्लूटूथ से जुड़ी सुरक्षा खामियों के कारण 2014 के बाद लॉन्च हुए डिवाइसेज़ पर हैकिंग का खतरा
रिसर्च इंस्टीट्यूशन यूरेकॉम के शोधकर्ताओं ने ब्लूटूथ से जुड़ी नई सुरक्षा खामियां ढूंढी हैं जिनकी मदद से हैकर्स ब्लूटूथ वर्ज़न 4.2-5.4 या 2014 के बाद लॉन्च हुए डिवाइसेज़ का कंट्रोल अपने हाथ में ले सकते हैं। साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों के अनुसार, यह खामी किसी खास हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं है बल्कि हर ब्लूटूथ डिवाइस को प्रभावित करती है।