ब्लूमबर्ग के मुताबिक कौन है दुनिया का सबसे अमीर परिवार 'हाउस ऑफ नाहयान'?
ब्लूमबर्ग के अनुसार, दुनिया का सबसे अमीर परिवार 'हाउस ऑफ नाहयान' अबू धाबी का शासक परिवार है। यूएई के क्राउन प्रिंस व परिवार के मुखिया मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नाहयान के 9 बच्चे और 18 पोते/पोतियां/नाती/नातिन हैं। परिवार के पास दुनिया के लगभग 6% तेल भंडार हैं और उसने दुनिया के कुछ सबसे प्रमुख कारोबारों में रणनीतिक निवेश किया है।