ब्लेंडजेट ने आग लगने व चोटिल करने के खतरे को लेकर 48 लाख पोर्टेबल ब्लेंडर को मंगाया वापस
अमेरिकी कंपनी ब्लेंडजेट ने लगभग 48 लाख पोर्टेबल ब्लेंडर को बाज़ार से वापस मंगाया है। कंपनी ने ब्लेंडर के अधिक गर्म होने या आग लगने और ब्लेड टूटने से यूज़र्स के चोटिल होने के खतरे को लेकर ब्लेंडर वापस मंगाए हैं जिनमें ब्लेंडजेट 2 ब्लेंडर शामिल है। कंपनी को ब्लेंडर के ब्लेड टूटने की 329 शिकायतें मिली हैं।