ब्लैक में विश्व कप टिकट बिक्री के बीच कोलकाता पुलिस ने बीसीसीआई को भेजा नोटिस, मांगी डिटेल
वनडे विश्व कप-2023 के मैच के टिकटों की कालाबाज़ारी के आरोपों के बीच कोलकाता पुलिस ने बीसीसीआई को नोटिस जारी कर टिकट ब्रिकी की जानकारी मांगी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, नोटिस में बीसीसीआई अध्यक्ष को मामले की जांच कर रहे अधिकारी को दस्तावेज़ जमा करने कहा गया। कालाबाज़ारी मामले में अबतक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।