ब्लैकबोर्ड पर 'जय श्री राम' लिखने पर छात्र को पीटने वाले शिक्षक को कश्मीर में किया गया अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में ब्लैकबोर्ड पर 'जय श्री राम' लिखने पर 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित तौर पर पिटाई करने वाले सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक फारूक अहमद और स्कूल के फरार प्रिंसिपल मोहम्मद हाफिज़ द्वारा पिटाई के बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।