बड़े दिल वाले कप्तान हैं सूर्यकुमार, जो जोखिम लेने से नहीं डरते हैं: वॉशिंगटन सुंदर
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को 'बड़े दिल वाला' कप्तान बताया है। सुंदर ने कहा, "वह जोखिम लेने से नहीं डरते जिसके कारण भारत तीसरे टी20I मैच में श्रीलंका को हराने में सफल रहा।" उन्होंने कहा, "आखिरी 2 ओवरों में रिंकू सिंह को लाने और उनके खुद बॉलिंग करने के कारण हम जीत गए।"