बड़े स्टार ने डाउन सिंड्रोम से पीड़ित मेरे बेटे से मिलने के अनुरोध का जवाब नहीं दिया था: हंसल
फिल्ममेकर हंसल मेहता के मुताबिक, डाउन सिंड्रोम से पीड़ित उनका बेटा पल्लव एक बड़े स्टार से मिलना चाहता था लेकिन कई अनुरोध के बावजूद उनका जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा, "पल्लू की समझ कम हो गई है...अब वह मिल भी लें तो कोई फायदा नहीं।" उन्होंने अभिनेता नागार्जुन के बॉडीगार्ड द्वारा विकलांग को धक्का मारने पर यह पोस्ट किया है।