बड़ा सप्लाई ऑर्डर मिलने के बाद ₹3100 के पार पहुंचा इस सोलर कंपनी का शेयर
सोलर कंपनी वारी एनर्जीज़ के शेयर सोमवार को इंट्राडे के दौरान 5% से अधिक के उछाल के साथ ₹3,113.50 पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी की अमेरिकी सहायक इकाई को 540 मेगावॉट के सोलर मॉड्यूल्स की सप्लाई के लिए ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत 2025 में 270 मेगावॉट के सोलर मॉड्यूल्स की सप्लाई की जानी है।