बड़ा आदमी बनने के लिए अपने साथ-साथ पिता जी का भी सरनेम बदल दिया था: पंकज त्रिपाठी
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बताया है कि उन्होंने बड़ा आदमी बनने के लिए सरनेम बदला था। उन्होंने कहा, "परिवार में...त्रिपाठी सरनेम वाले बड़े अधिकारी/प्रोफेसर बन गए...तिवारी लोग कर्मकांड/पूजा-पाठ करते थे...मुझे लगा कि सरनेम का चक्कर है।" उन्होंने आगे कहा, "10वीं के फॉर्म में अपना सरनेम तिवारी से त्रिपाठी लिखा...पकड़े जाने के डर से पिता का भी सरनेम त्रिपाठी लिख दिया।"