बड़ा स्टार होने पर भी शाहरुख ने ऐटीट्यूड नहीं दिखाया: 'येस बॉस' के 25 साल होने पर कश्मीरा
अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'येस बॉस' (1997) के 25-साल होने पर एक वीडियो शेयर कर अभिनेता शाहरुख खान को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा, "बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में मैंने 25-साल पूरे किए...मुझे सहज महसूस कराने के लिए और इतने बड़े स्टार होने के बावजूद ऐटीट्यूड नहीं दिखाने के लिए किंग खान का शुक्रिया।"