बड़े भाई को फिल्म इंडस्ट्री में जो स्थान मिलना चाहिए था वो उन्हें नहीं मिला: जगजीत सिंह के भाई
दिवंगत गज़ल गायक जगजीत सिंह के छोटे भाई करतार सिंह ने कहा है, "बड़े भाई को फिल्म इंडस्ट्री में जो स्थान मिलना चाहिए था वो उन्हें नहीं मिला। लोगों ने तो उन्हें भरपूर मोहब्बत दी है।" जगजीत से 14 साल छोटे करतार ने आगे बताया, "भैया को पद्म भूषण मिला है, मेरे हिसाब से वो भारत रत्न के हकदार हैं।"