बड़े स्टार होने के बावजूद विराट कोहली बेहद विनम्र हैं: पाकिस्तानी गेंदबाज़ नसीम शाह
पाकिस्तानी गेंदबाज़ नसीम शाह ने कहा है, "भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली इतने बड़े स्टार हैं लेकिन उनमें कोई एटीट्यूड नहीं है। वह बहुत विनम्र और सिंपल व्यक्ति हैं।" शाह ने कहा, "जब विराट मैदान पर होते हैं तो वह बहुत फोकस्ड और जुनूनी होते हैं लेकिन मैदान के बाहर वह बहुत विनम्र होते हैं।"