भैंसों के तबेले में चल रही थी अचार की फैक्ट्री, सड़े हुए नींबू और गंदगी का वीडियो आया सामने
गाज़ियाबाद (यूपी) की भैंसों के तबेले में चल रही अचार की फैक्ट्री पर अधिकारियों की छापेमारी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वहां ड्रम में रखे गए सड़े हुए नींबू और गंदगी को देखकर यूज़र्स हैरानी जता रहे हैं। अधिकारियों ने 3400-किलोग्राम माल नष्ट कराया है। अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट में खामियां मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।