भैंस के गोबर करने पर एमपी में पशुपालक को भरना पड़ा ₹9,000 जुर्माना

ग्वालियर (एमपी) में एक भैंस के गोबर करने पर नगर निगम ने पशुपालक पर ₹9,000 का जुर्माना लगा दिया और भैंस को ज़ब्त कर लिया। दरअसल, गुरुवार को निगम द्वारा चलाए गए सफाई अभियान के दौरान उन्हें सार्वजनिक स्थल पर भैंस बंधी मिली व उसके आसपास गोबर और गंदगी का ढेर लगा था जिसे लेकर पशुपालक पर जुर्माना लगाया गया।

Load More