भैंस चोरी की FIR दर्ज करने के लिए पुलिस ने मांगा 'भैंस का आधार कार्ड': यूपी का किसान
हरदोई (यूपी) के एक किसान ने एसपी नीरज जादौन से शिकायत की है कि टिड़ियावां थाने की पुलिस ने उसकी भैंस चोरी होने की एफआईआर दर्ज नहीं की। बकौल किसान, शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिसकर्मी ने भैंस का आधार कार्ड व पहचान पत्र मांगा। वहीं, अब थाने के कोतवाल ने आधार कार्ड मांगने वाली बात का खंडन किया है।