भाई की पत्नी उसे 'फट्टू' कहकर उकसाती थी: दिल्ली में खुदकुशी करने वाले कैफे संचालक की बहन
दिल्ली में पत्नी से तलाक व बिज़नेस को लेकर विवाद के बीच खुदकुशी करने वाले कैफे संचालक पुनीत खुराना की बहन ने कहा है, "मनिका (भाभी) और उसके घरवालों ने भाई को मेंटली टॉर्चर किया...उसे 'तू फट्टू है'...'मर जा जाकर' कहकर उकसाया।" उन्होंने कहा, "पुनीत नेे 59.34 मिनट का वीडियो छोड़ा है...उसे गालियां दीं...उसका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया था।"