भाई को राखी बांधने जा रही गर्भवती महिला की तेलंगाना में बस कंडक्टर ने करवाई डिलीवरी
तेलंगाना में सोमवार को भाई को राखी बांधने जा रही एक महिला ने रोडवेज़ बस में बच्चे को जन्म दिया। बकौल रिपोर्ट्स, बस में बैठी महिला को रास्ते में प्रसव पीड़ा होने लगी जिसके बाद बस की कंडक्टर और बस में सवार एक नर्स ने मिलकर महिला की डिलीवरी करवाई। बाद में महिला और नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया।