भाई दूज पर 2 घंटे पहले शुरू होगी साहिबाबाद से मेरठ के बीच चलने वाली 'नमो भारत' ट्रेन
साहिबाबाद से मेरठ के बीच चलने वाली 'नमो भारत' ट्रेन की सेवाएं रविवार को भाई-दूज पर अपने सामान्य समय से 2 घंटे पहले सुबह 6 बजे शुरू होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन की सेवाएं रात 10 बजे तक जारी रहेंगी। सामान्य तौर पर यह ट्रेन सोमवार-शनिवार सुबह 6 बजे से व रविवार को सुबह 8 बजे से शुरू होती हैं।