भाई दूज पर भाई को तिलक करने से पहले थाली में रखनी चाहिए कौनसी चीज़ें?
भाई दूज का त्योहार इस साल 11 नवंबर को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन तिलक के लिए पूजा की थाली में रोली, कुमकुम, अक्षत, चंदन, दीपक, कलावा, ताज़े फूल, नारियल, पान-सुपारी, गंगाजल और मिठाई जैसी 11 सामग्रियों को रखना शुभ माना जाता है। गौरतलब है कि अक्षत को पूर्णता और शुभता का प्रतीक माना जाता है।