भाई ने ही यूपी में किया 17 वर्षीय रेप पीड़िता का मर्डर
संभल (उत्तर प्रदेश) में रेप के आरोपी को फंसाने के लिए 17-वर्षीय रेप पीड़िता बहन की हत्या करने को लेकर एक युवक, उसकी मां व भाई को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पीड़िता रेप के आरोपी के साथ भागकर गाज़ियाबाद गई थी और उसकी मां को डर था कि वह आरोपी के खिलाफ कोर्ट में बयान नहीं देगी।