भूकंप आने के पहले वॉर्निंग दे देते हैं मायशेक समेत ये मोबाइल ऐप
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 5:36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई ऐसे ऐप्स हैं जो भूकंप की वेव्स को पकड़कर कुछ सेकंड पहले अलर्ट भेजते हैं। इसमें कैलिफोर्निया का मायशेक ऐप, अर्थक्वेक ऐप, यूरोपियन-मेडिटरेनीयन सीस्मोलॉजिकल सेंटर का ईएमएससी लास्ट क्वेक ऐप शामिल है। इसके अलावा गूगल भी भूकंप आने से पहले अलर्ट देता है।