भूकंप के कारण म्यांमार में मरने वालों की संख्या पहुंची 1600 के पार
म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप के कारण मरने वाालों की संख्या बढ़कर 1600 से अधिक हो गई है। इसके अलावा भूकंप के चलते 3000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस भीषण भूकंप से थाईलैंड के कुछ हिस्से भी प्रभावित हुए हैं। भारत ने म्यांमार को मानवीय सहायता देने के लिए 'ऑपरेशन ब्रह्मा' शुरू किया है।