भूकंप के झटकों से थाईलैंड में भरभराकर गिरी गगनचुंबी इमारत, वीडियो आया सामने
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत ढह गई जिसके कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। एक अन्य वीडियो में दूसरी बहुमंज़िला इमारत के इनफिनिटी पूल का पानी नीचे गिरता हुआ दिख रहा है। भारत में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।