भूकंप के बाद मलबे में फंसा व्यक्ति कितने समय तक रह सकता है ज़िंदा?
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के असोसिएट प्रोफेसर के अनुसार, भूकंप के बाद मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए पहले 24-48 घंटे सबसे अहम माने जाते हैं। यदि व्यक्ति को गंभीर चोट न लगी हो और उसे सांस लेने के लिए पर्याप्त हवा व पानी मिलता रहे तो वह मलबे में 1-सप्ताह या उससे भी अधिक जीवित रह सकता है।