भूकंप के बाद संभावित आफ्टरशॉक्स के लिए अलर्ट रहें: दिल्ली-NCR में भूकंप आने के बाद पीएम मोदी
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भूकंप आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा, "सभी से शांत रहने और सुरक्षा के प्रोटोकॉल का पालन करने तथा संभावित आफ्टरशॉक्स के लिए अलर्ट रहने का आग्रह करता हूं।" दिल्ली पुलिस ने X पर लिखा, "उम्मीद है आप सब सुरक्षित होंगे...इमरजेंसी के लिए 112 पर कॉल करें।"