भूकंप से डोलती रही धरती, लोगों ने जान की बाजी लगाकर गिरने से बचाईं शराब की बोतलें
पनामा में 7.7-तीव्रता के भूकंप के दौरान एक स्टोर में शराब की गिरती बोतलों को बचाने के लिए तीन लोगों के जान जोखिम में डालने का वीडियो ऑनलाइन वायरल है। वीडियो में स्टोर की अलमारियां हिलती दिखीं जबकि तीनों व्यक्ति बोतलें बचाने के लिए दौड़े। भूकंप से इमारतों को नुकसान पहुंचा लेकिन बड़े पैमाने पर तबाही या मौतें नहीं हुईं।