भूकंप से फिर कांपी धरती, बंगाल में सुबह-सुबह महसूस किए गए झटके; 5.1 रही तीव्रता
बंगाल की खाड़ी में मंगलवार सुबह 5.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसके झटके कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में महसूस किए गए। नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप सुबह 6:10 बजे आया था। फिलहाल भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।