भूख का स्वाद बेहतर होता है: सूप पीकर 26 दिनों का अनशन तोड़ते हुए सोनम वांगचुक
ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अपना 26 दिन का अनशन खत्म किया। हड़ताल खत्म करने के लिए सूप की पहली घूंट पीकर वांगचुक ने कहा, "भूख का स्वाद बेहतर होता है।" उन्होंने कहा कि सूप का स्वाद तो अच्छा है लेकिन भूख का स्वाद भी 'बुरा नहीं' होता।