भूख के सवाल पर बीबीसी ऐंकर को जवाब देते शेफ विकास खन्ना की पुरानी क्लिप हुई वायरल
सेलेब्रिटी शेफ विकास खन्ना के पुराने इंटरव्यू की क्लिप वायरल हुई है जिसमें बीबीसी ऐंकर ने पूछा था कि क्या गरीब परिवार से होने के कारण 'भूख' को लेकर उनकी समझ भारत में विकसित हुई। उन्होंने कहा, "अमृतसर...से हूं जहां लंगरों में पूरा शहर खा सकता है...यह समझ न्यूयॉर्क में आई...9/11 हमले के बाद वहां नौकरियां मिलना आसान नहीं था।"