भाग्यश्री ने 35 साल पहले माधुरी दीक्षित का बनाया था स्केच, उनके बर्थडे पर किया शेयर
अभिनेत्री भाग्यश्री ने माधुरी दीक्षित के 58वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए अपने हाथों से उनके लिए बनाया हुआ 35 साल पुराना स्केच शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मिलियन डॉलर स्माइल वाली माधुरी...तुम्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।" उन्होंने आगे लिखा, "1998 में यह स्केच बनाते हुए मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन हम दोस्त बनेंगे।"