भागलपुर के ₹4000 करोड़ के ग्रीनफील्ड फोरलेन में फिर पड़ी दरार, तीसरी बार गुणवत्ता पर सवाल
भागलपुर (बिहार) में ₹4000 करोड़ से बन रही मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन के पैकेज-2 में गंगापुर के पास 50-मीटर लंबी और 2-इंच गहरी दरार आने की खबर है। लोगों के अनुसार, इस सड़क पर यह तीसरी बार बड़ी दरार दिखी है जिसे छिपाने के लिए निर्माण एजेंसी ने उसपर जूट के बोरे डाल दिए। NHAI ने जांच के आदेश दिए हैं।