बिहार में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, 4 माह पहले हुई थी शादी; प्रमोशन के 8 दिन बाद मौत

भागलपुर (बिहार) स्थित नवगछिया पुलिस लाइन में शनिवार सुबह दरोगा योगेश कुमार का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। उनकी शादी इसी साल 1-जुलाई को हुई थी और उनकी पत्नी पटना सचिवालय में कार्यरत हैं। 16-अक्टूबर को उन्हें सहायक अवर निरीक्षक से अवर निरीक्षक पद पर प्रमोशन मिला था। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Load More