भागलपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, टूटा शीशा
भागलपुर (बिहार) में नवगछिया के बिहपुर स्टेशन के पास पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर सोमवार को उपद्रवियों ने पथराव किया जिससे एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। घटना में किसी को चोट नहीं आई है। सूचना पर स्थानीय पुलिस और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी की जांच कर रहे हैं।