भुजिए की भूख ने टाइगर श्रॉफ के तीनों शूटरों को कराया गिरफ्तार, ट्रेन में बाल काटकर बदले थे कपड़े
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों शूटर्स को कोटा रेलवे स्टेशन (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया है। न्यूज़18 के मुताबिक, तीन में से 2-हमलावरों ने ट्रेन में ही बाल काटे और कपड़े बदले थे। एक नाबालिग आरोपी भूख लगने पर कोटा रेलवे स्टेशन पर खिड़की से भुजिया खरीद रहा था और यहीं RPF जवानों ने उसे पहचान लिया।