भोजनालयों से जुड़े फरमान को लेकर विवाद के बाद केसी वेणुगोपाल से मिले विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल प्रदेश में भोजनालयों पर आईडी लगाने का फरमान देने वाले राज्य के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। वेणुगोपाल ने कहा, "मैंने उनसे (विक्रमादित्य) कहा कि कांग्रेस का कोई भी मंत्री या पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और विचारधाराओं के खिलाफ नहीं जा सकता है। हम एकजुटता में विश्वास करते हैं।"

Load More