भोजपुरी अभिनेत्री ऋतु सिंह ने अभिनेता गौरव झा से की शादी
भोजपुरी की पॉपुलर ऐक्ट्रेस ऋतु सिंह और अभिनेता गौरव झा शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं और कई लोगों ने कपल को शादी की बधाई दी। गौरव और ऋतु छत्तीसगढ़ी, लूटेरे और जिगर समेत कई भोजपुरी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।