भोजपुरी स्टार संजना पांडेय की फिल्म के सेट पर लगी, उनके कपड़े जले
भोजपुरी सिनेमा की टीआरपी क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस संजना पांडेय की फिल्म के सेट पर अचानक आग लग गई जिसमें उनकी जान बाल-बाल बची। ऐक्ट्रेस ने बताया कि उनके कपड़ों में आग लग गई थी। पांडेय इन दिनों फिल्म 'भूतनी का बदला' को लेकर चर्चा में हैं जिसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के बदलापुर और जौनपुर में चल रही है।