भाजयुमो नेता की सगाई में पहुंची गर्लफ्रेंड ने एमपी में हंगामा कर बुलाई पुलिस, रेप का लगाया आरोप
बालाघाट (एमपी) में बीते दिनों भाजयुमो के ज़िलाध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे के सगाई समारोह में पहुंची एक युवती ने जमकर हंगामा किया। खुद को नेता की गर्लफ्रेंड बता रही युवती ने उनपर शादी का झांसा देकर कई साल तक रेप करने का आरोप लगाया। इस दौरान युवती ने डायल-100 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया जिसके बाद सगाई टूट गई।